अगर आप अकेले हैं और किसी ड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें पर्सनेलिटी तो पहले नंबर पर आती ही है साथ में आपको कई अन्य चीजों को भी नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।
1.अक्सर लड़के लड़कियों के सामने अच्छा बनने का दिखावा करते हैं जिसे आजकल की लड़कियां नापसंद करती हैं। आधुनिक लड़कियां आपको अपने वास्तविक रूप में ही पसंद करती हैं। वर्तमान में लड़कियों को दोस्त बनाने के लिए यही बेहतर है कि आप जैसे भी है, जो भी है उसे स्वीकार करें तथा अपनी वास्तविकता के साथ ही लड़कियों से मिलें।
2. जब कभी भी आप किसी लड़की से बात करें तो आत्मविश्वास से भरे हुए रहें और अगर आप पहली बार किसी से बात कर रहे हैं तो यह बहुत जरुरी है। लेकिन कभी आत्मविश्वास के चक्कर में ज्यादा एटीट्यूड में ना रहें, नहीं तो आपको पहले दिन ही ना हो जाएगी, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बात करें।
3.ऐसा फिल्मो में ही होता है कि लड़की ने एक बार देखा और वो आपके लिए पागल हो गई। इसके लिए जब कभी भी लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं तो धैर्य रखें और अगर प्रपोज भी करना चाहते हैं तो अच्छा-खासा टाइम लड़की के साथ बिताएं। उससे बाते करें, नहीं तो दांव उल्टा पड़ सकता है।
4.यह पहले होता था कि लड़के-लड़कियां साथ समय नहीं बिताते थे। आज हालात बिल्कुल जुदा है। लड़कियां ज्यादा से ज्यादा समय अपने बॉयफ्रेंड के साथ बिताना चाहती हैं। ऐसे में अगर आप किसी को पसंद करते है तो उसके साथ अधिक से अधिक टाइम बिताने का प्रयास करें।
5.पहले लड़के लड़कियों को सपोर्ट नहीं भी करते थे जो चल जाता था परन्तु अब ऐसा नहीं है। किसी लड़की को गर्लफ्रेंड बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप उसके लिए सर्पोटिव बने। आप उसकी हर बात पर रोक-टोक न करें वरन उसे कॉंफिडेंस दे कि वह सही राह पर चल रही है। यदि कभी आपको ऐसा लगता भी है कि वह गलत रास्ते पर चल रही है तो बजाय उसे डांटने या गुस्सा करने से उसे प्यार से आराम से समझाएं, इससे उस पर आपका इंप्रेशन और भी बढ़ जाएगा।


