
इंटरनेट डेस्क। आम तौर पर चंदन की लकड़ी को बहुत ही महंगी माना जाता है, लेकिन आप को ये जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में एक लडक़ी ऐसी भी है जो चंदन से कई गुणा महंगी है। इस लकड़ी की एक किलो की कीमत ही आपकी सोच से परे है।

उर्वशी रौतेला के चश्मे की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
हम जिस लकड़ी की बात करने जा रहे हैं वह अफ्रीकी ब्लैकवुड है। यह मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के 26 देशों में पाई जाती है। अफ्रीकी ब्लैकवुड की महज एक किलो का मूल्य ही आठ हजार पाउंड यानी सात लाख रुपए से भी ज्यादा है।अफ्रीकी ब्लैकवुड पेड़ अन्य पेड़ों की तुलना में धरती पर बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। इसके पेड़ों की ऊंचाई करीब 25-40 फीट होती है।

कोरोना संक्रमण के बीच ही अब ये तैयारी कर रहा है भारत
बताया जाता है कि इस लकड़ी के पेड़ सूखे स्थानों पर ही अधिक मिलते हैं। कहा ये भी जाता है कि अफ्रीकी ब्लैकवुड को पूरी तरह तैयार होने में करीब 60 वर्षों का समय लगता है।इस लकड़ी का उपयोग शहनाई, बांसुरी और गिटार जैसे संगीत वाद्ययंत्र बनाने में किया जाता है। वहीं इसका उपयोग फर्नीचर बनाने में भी किया जाता है, जो काफी महंगे होते हैं।