Saturday, 13 June 2020

कोरोना संक्रमण के बीच ही अमिताभ की फिल्म गुलाबो सिताबो को हुआ इतने करोड़ का फायदा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म गुलाबो सिताबो आज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन की वजह से सिनेमा हॉल बंद होने के कारण गुलाबो सिताबो को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।





माधुरी दीक्षित के लिए तो ऐसा करने को भी तैयार था पाकिस्तान!



अब शूजित सरकार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म गुलाबो सिताबो के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई के बारे चर्चा होने लगी है।
फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स को अमेजन प्राइम वीडियो पर बेचने से निर्मताओं को अच्छा-खासा लाभ मिला है। बताया जा रहा है फिल्म का बजट 25-30 करोड़ रुपए है।





पति से उम्र में बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां, दूसरी का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप



खबरों के अनुसार, अमेजन प्राइम वीडियो ने गुलाबो सिताबो फिल्म को करीब 61 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस प्रकार अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को अच्छा-खासा लाभ मिला है।कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म निर्माताओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।