
इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं में शूमार ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर ये है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अब भारत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया ये करार जवाब
दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें दो-तीन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। दिल्ली में साकेत के मैक्स अस्पताल ने इस बात की पुष्ठि कर दी है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ही अब ऐसा करने जा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

हाल ही में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अचानक ही स्वास्थ्य खराब हो गया था। इसके बाद ज्योतिरादित्य और उनके परिवार की कोरोना जांच करवाई गई थी। इसमें ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
गौरतलब है कि इसी साल ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उनके भाजपा में शामिल होने के कारण ही मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का पतन हो गया था।