
वृंदावन। कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में विभिन्न संगठनों ने अपनी ओर से जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई। इन्हीं में एक विश्व शांति सेवा मिशन ने भी लॉकडाउन की अवधि में एक लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों को अपनी ओर से सहायता पहुंचाई। विश्व शांति सेवा मिशन ने राहत सेवा के समापन पर ब्रज के दर्जनों जरूरमंद लोक कलाकारों को राशन सामग्री वितरित की।
गीता रावल मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की प्रदेश सचिव नियुक्त

विश्व शांति सेवा मिशन ने कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में जरुरतमंद लोगों को भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि के रूप में एक लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई।हाल ही में विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में कोराना राहत सेवा के अन्र्तगत कृष्णानगर स्थित पार्क में लोक कलाकारों को राशन किट प्रदान किए गए। इस मौके पर डॉ दीपक गौस्वामी, लोक कलाकार खेमचन्द यदुवंशी, पार्षद मोनू अरोड़ा, अतुल उपाध्याय एवं अन्य गणमान्य लोक मौजूद थे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब पीएम मोदी ने बोल दी ये बड़ी बात

इस मौके पर संस्था सचिव विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के निर्देशन में लॉकडाउन के शुरू होते ही जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। उन्होंने बताया कि देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के आव्हान पर देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित संस्था सेवा समिति के सदस्यों ने भी राहत सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से ब्रज के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य किए गए।
पीएम केयर्स में दिया योगदान: मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की ओर से कोरोना राहत पीएम केयर्स में 11 लाख रुपए का योगदान दिया गया। संस्था प्रमुख देवकीनंदन महाराज ने देशभर में फैले अपने शिष्यों से केन्द्र एवं प्रदेश सरकारों से सहायता भेजकर योगदान देने का आव्हान किया था।इसी के तहत बैंगलौर निवासी उनके शिष्य मुकेश शर्मा ने हरियाणा एवं कर्नाटक सरकार के राहत कोष में 22 लाख रुपए की राशि जमा कराई गई। अन्य शिष्यों ने भी अपनी ओर से सहायता दी है।
लॉकडाउन नियमों को लेकर किया जागरूक: कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन की अवधि में देवकीनदंन महाराज ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लॉकडाउन नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान देवकीनंदन महाराज ने सफाई एवं पुलिस कर्मियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया।
संस्था की ओर से लॉकडाउन में राहत सेवा के दौरान कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से कमल शर्मा, विष्णु दत्त, राहित, अमित शर्मा, नीरज भारती, दिनेश शर्मा, धमेन्द्र सिंह, अंकित, शिवम, रामजीवन, भूदेव शर्मा, राहुल मिश्रा, संजय, परसोती शर्मा, गौरी, अरविन्द आदि ने अपनी ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया।