
खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। आज हम उन गेंदबजों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंके हैं।
बुुरी खबर: अब कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा

इनमें पहला नाम भारत को पहली बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले कपिल देव का है। 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेलने वाले कपिल देव ने 225 वनडे मैचों में 235 मेडन ओवर फेंके हैं। कपिल ने 253 विकेट हासिल किए हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में अब आ गई इतनी गिरावट, शादी के लिए खरीदने का है अच्छा मौका

दूसरा नाम तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का है। जवागल श्रीनाथ ने 229 एक दिवसीय क्रिकेट में 137 मेडन ओवर डाले हैं। इस दौरान उन्होंने 315 विकेट झटके हैं।

तीसरा नाम जहीर खान का आता है। दो सौ एकदिवसीय मैच खेलने वाले जहीर खान ने 117 मेडन ओवर फेंके है। उन्होंने अपने एक दिवसीय क्रिकेट करियर में 282 विकेट हासिल किए हैं।