Saturday, 13 June 2020

कोरोना के मामले में दुनिया में चौथे स्थान प पहुंचा भारत, अब ये तीन देश ही हैं आगे

इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कारण अब देश कोरोना मरीजों के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर आ गया है। इस मामले में अब भारत ने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख 93 हजार के पार पहुंच चुकी है। जबकि ये वायरस अब तक 7400 से अधिक लोगों की जान ले चुका है।





सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया अब कमलनाथ सरकार को लेकर ये चौंकाने वाला खुलासा!



भारत 2 लाख 93 हजार 754 मामलों के साथ कोरोना से प्रभावित दस शीर्ष देशों में चौथे स्थान पर आ गया है। ब्रिटेन 2 लाख 91 हजार 558 कोरोना संक्रमित लोगों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है। भारत से आगे केवल रूस, ब्राजील और अमेरिका ही है। अमेरिका में अब तक 20 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं।





इन खातों में 36 हज़ार रुपए डालेगी मोदी सरकार, आपको भी मिल सकता है फायदा



जबकि ब्राजील में साढ़े 7 लाख और रूस में 4 लाख 93 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित लोग हैं। दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 75 लाख के पार जा चुकी है।जबकि राजस्थान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 11838 हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेश में 238 कोरोना के नए मामले सामने आए।