
इंटरनेट डेस्क। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ही अब भारत, जापान के साथ मिलकर चंद्र अभियान लॉन्च करने की तैयारियां कर रहा है।
सोने-चांदी की कीमतों में अब आ गई इतनी गिरावट, शादी के लिए खरीदने का है अच्छा मौका
दोनों देशों के अभियान का नेतृत्व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा किया जाएगा। जापान की स्पेस एजेंसी के अनुसार, चंद्र अभियान की लॉन्चिंग साल 2023 के बाद की जाएगी।
बताया जा रहा है कि इसके अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का एक और ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम (इंसानी मिशन) भी साल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार्यक्रम को इसे गगनयान का नाम दिया गया है।
OMG: समुद्र के अन्दर रहती है इंसानों की ये प्रजाति, बना रखे हैं घर
खबरों के अनुसार, चंद्र अभियान को लेकर भारत और जापान के बीच साल 2017 में पहली बार बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि ये मिशन पूरी तरह से रोबोटिक होगा।